फैक्ट चेक: शहबाज शरीफ से ईरानी प्रतिनिधियों की मुलाकात का यह वीडियो शांति वार्ता से जोड़कर हुआ वायरल, क्या है सच्चाई?

शहबाज शरीफ से ईरानी प्रतिनिधियों की मुलाकात का यह वीडियो शांति वार्ता से जोड़कर हुआ वायरल, क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर ईरानी डेलिगेशन की पाक प्रतिनिधियों से मुलाकात वायरल हो रही है। लोग इसे हालिया बता कर शेयर कर रहे हैं। लेकिन वीडियो असल में पिछले साल का है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि 11 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, शांति वार्ता के लिए पहुंचे। इस वार्ता का उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को खत्म करना था। हालांकि, यह बातचीत सफल साबित नहीं हुई। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हो इरान के नेताओं से मिलते और गले लगाते देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर हाल ही में हुई वार्ता से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद में ईरान के नेताओं का भव्य और काफी अच्छा स्वागत हुआ। लेकिन यह दावा फर्जी है। दरसल, वीडियो इस साल का नहीं बल्कि 2025 से संबंध रखता है।

यह भी पढ़े -क्या शुरुआत में निवेश करने पर हफ्तेभर में 5.5 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा? जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

एक एक्स यूजर ने लिखा कि ईरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए ईरानी नेता …पाकिस्तान को बीच में डाल कर बात करने वालो याद रखना पाकिस्तान खुद आतंकियों का सार्थन करता रहा है ! सवाल: क्या पाकिस्तान पर भरोसा करना ईरान 🇮🇷 के लिए ख़ुदकुशी के बराबर होगा ?

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस के जरिए वीडियो के स्क्रीनशॉट्स सर्च किए। ऐसा करने पर हमें 'Hindustan Times' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां वीडियो 7 महीने पहले यानी 1 सितंबर 2025 को ही शेयर की जा चुकी है। इससे यह साफ होता है कि क्लिप शांति वार्ता से पहले की है।

Created On :   14 April 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story