- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या फोन कॉल्स और ऐप्स के लिए...
PIB फैक्ट चेक: क्या फोन कॉल्स और ऐप्स के लिए केंद्र सरकार लागू करेगी नए नियम! जानें वायरल दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबर वायरल होती रहती है। इन खबरों का उद्देश्य लोगों को सच्चाई से भ्रमित करना होता है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक, या इंस्टाग्राम पर फोटो या अन्य पोस्ट को झूठे दावों या फिर एआई का गलत इस्तेमाल करके प्रचार किया जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से फोन कॉल्स और सोशल मीडिया ऐप्स के लिए नए संचार नियम लागू होने वाले है।
यह भी पढ़े -क्या भारतीय वायुसेना की महिला पायलट को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया है? जानें वायरल दावे का सच
पीआईबी ने केंद्र सरकार से जुड़े वायरल दावे का किया फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच्चाई बताने के लिए केंद्र सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने पड़ताल की। इस पड़ताल में पीआईबी ने वायरल पोस्ट में दावे को फर्जी पाया। इस बात की जानकारी पीआईबी ने एक्स पर अपने ऑफिशियल एकाउंट से दी। इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से जुड़ा पोस्ट फर्जी है। सरकार फोन कॉल्स और सोशल मीडिया ऐप्स को लेकर किसी भी तरह के नए संचार नियम लागू नहीं कर रही है। इस दौरान पीआईबी ने लोगों से इस तरह के फर्जी दावे से सावधान रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से इस तरह की जानकारी को शेयर न करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़े -फैक्ट चेक बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर गलत, विदेश मंत्रालय ने खोली पोल
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   6 April 2026 10:20 PM IST













