- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या LPG गैस बुकिंग के नियमों में...
PIB Fact Check: क्या LPG गैस बुकिंग के नियमों में सरकार ने बदलाव किया है? जानें वायरल हो रहे दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते दुनिया के कई देशों में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस का संकट गहरा गया है। इस बीच एक न्यूज चैनल पर दावा किया गया था कि सरकार द्वारा LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी।
पड़ताल - वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा, 'एक न्यूज़ चैनल के क्लिप में LPG गैस बुकिंग के नियम बदलने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि 25 दिन की जगह अब 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी। यह पूरी तरह गलत है।'
यह भी पढ़े -क्या 'फ्री मोबाइल योजना 2026' के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक बच्चे को फ्री मोबाइल फोन दे रही है? जानें वायरल दावे का सच
एजेंसी के मुताबिक, 'सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की तरह ही लागू है। शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन है।'
इसके साथ पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर या अनावश्यक रूप से LPG बुकिंग करने से बचें। भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही इसे साझा करें।
यह भी पढ़े -क्या MP के ग्वालियर में बालिकाओं को परिजनों की अनुमति के बगैर HPV वैक्सीन लगाई गई? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चैक
अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   26 March 2026 6:02 PM IST













