फैक्ट चेक: समुद्री तूफान में एयरक्राफ्ट कैरियर के बर्बाद होने का वीडियो वायरल, सच्चाई जान कर रह जाएंगे हैरान

समुद्री तूफान में एयरक्राफ्ट कैरियर के बर्बाद होने का वीडियो वायरल, सच्चाई जान कर रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल एयरक्राफ्ट कैरियर का वीडियो असली नहीं है। यह समुद्री तूफान का दृश्य एआई से बनाया गया है, जिसे लोग गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि समुद्री तूफान में फंसा एक एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। कई यूजर्स इसे प्रकृति का बड़ा कहर बताकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। जांच में पता चला है कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं है। यह एक काल्पनिक वीडियो है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। यानी समुद्र में ऐसा कोई हादसा हुआ ही नहीं। इस तरह के वीडियो लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाए जा रहे हैं इसलिए सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर वीडियो पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

‘Manish Kanauziya’ नामक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि “कुदरत का कहर कैमरा में कैद।” और इस वीडियो में एक एयरक्राफ्ट कैरियर को भयानक समुद्री तूफान में तबाह होते हुए देखा जा सकता है।


यह भी पढ़े -ड्रोन अटैक के नाम पर एआई निर्मित वीडियो वायरल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले से नहीं है कोई संबंध

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो देखने में ही असली नहीं लग रहा है। इसके पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद ली। हाईव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो 86 फीसदी एआई के जरिए क्रिएट किया गया है। इसलिए आज कोई भी वीडियो असली समझ कर शेयर करने से बचें।


यह भी पढ़े -लुधियाना से दिल्ली जा रही ट्रेन में आग लगने की घटना अभी की नहीं साल 2025 की है, रिवर्स सर्च में पता चला सच

Created On :   18 Jan 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story