फैक्ट चेक: मोहन भागवत नहीं हुए इफ्तार पार्टी में शामिल, सोशल मीडिया पर कब से मौजूद है पोस्ट?

मोहन भागवत नहीं हुए इफ्तार पार्टी में शामिल, सोशल मीडिया पर कब से मौजूद है पोस्ट?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मोहन भागवत इमाम उमेर इलियासी के साथ दिख रहे हैं। इसे हाल की इफ्तार पार्टी बताया जा रहा है जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी साथ बैठे नजर आ रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि यह हाल की इफ्तार पार्टी का क्लिप है जहां आरएसएस चीफ आए थे। लेकिन जांच में यह बात गलत निकली। यह वीडियो अभी का नहीं है। यह साल 2023 का है। उस समय इमाम इलियासी के बेटे के रिसेप्शन का कार्यक्रम था, जिसमें मोहन भागवत गए थे। यानी पुराने वीडियो को नए दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यह दावा पहले भी फैल चुका है और तब भी गलत साबित हुआ था।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Asis Dubey' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि मोहन भागवत इफ्तारी के मजे लेता है देख लो अंधभक्तो और यहाँ BJP IT सेलिये सोशल मीडिया आम गरीब और कम पढ़े लिखे हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ भड़काते हैं जबकि ये IT सेलिये खुद अपनी निजी जिंदगी में मुसलमानों के साथ ऐसे ही मजे करते हैं जैसे ये भागवत कर रहा है।

यह भी पढ़े -क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर हमले की अमेरिका और इजरायल को पहुंच रही मदद? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप के स्क्रीनशॉट्स निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'imamumerilyasi' का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला जहां वायरल पोस्ट 9 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था। कैप्शन में लिखा है कि RSS प्रमुख मोहन राव भागवत और अन्य गणमान्य व्यक्ति कल शाम, यानी 8 जुलाई 2023 को, नई दिल्ली के जनपथ स्थित वेस्टर्न कोर्ट में मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यासी के बेटे फैजान मुनीर की दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल हुए।

यह भी पढ़े -क्या MP के ग्वालियर में बालिकाओं को परिजनों की अनुमति के बगैर HPV वैक्सीन लगाई गई? जानें वायरल दावे का सच

Created On :   20 March 2026 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story