- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर...
फैक्ट चेक: क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर हमले की अमेरिका और इजरायल को पहुंच रही मदद? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसेना और इजरायल का समर्थन कर रहा है। यानी अमेरिकी नौसेना को भारत अपने बंदरगाहों से ईंधन और हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। इस खबर की सच्चाई खोजने की कोशिश दैनिक भास्कर हिंदी ने की तो यह दावा झूठा निकला। इस वायरल वीडियो में अमेरिकी सेना के पूर्व कर्नल और रक्षा सलाहकार डगलस मैकग्रेगर ने यह दावा किया है।
वायरल वीडियो में क्या किया दावा?
इस वायरल वीडियो में डगलस मैकग्रेगर ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना भारतीय बंदरगाहों पर ईंधन और हथियारों की आपूर्ति कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इग्निस रेक्स (@Ignis_Rex) नाम के यूजर ने बताया, "भारत ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसेना और इस्राइल का समर्थन कर रहा है। कर्नल डगलस मैकग्रेगर के अनुसार, बहरीन और ओमान में स्थित सभी अमेरिकी नौसैनिक बंदरगाह ईरान द्वारा नष्ट कर दिए जाने के बाद अमेरिकी नौसेना भारतीय बंदरगाहों पर ईंधन और हथियारों की आपूर्ति कर रही है!"
दावे की पड़ताल
इस दावे की पड़ताल जब दैनिक भास्कर हिंदी ने की तो सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया गया। इस दौरान भास्कर हिंदी को एक्स पर विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक की एक पोस्ट नजर आई। इस पोस्ट को 4 मार्च, 2026 को शेयर किया गया था। इस पोस्ट को मंत्रालय ने फर्जी बताया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि यह फर्जी न्यूज अलर्ट! आगे बताया गया है कि अमेरिका स्थित चैनल OAN पर यह दावा किया गया है, जो पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं।
Created On :   7 March 2026 12:27 AM IST











