- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- राजनाथ सिंह ने नहीं की...
फैक्ट चेक: राजनाथ सिंह ने नहीं की इजरायल-अमेरिका की तारीफ, एडिटेड है रक्षा मंत्री का वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में उन्हें ईरान के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। इसी के साथ, वह इजरायल और अमेरिका के पक्ष में बोल रहे हैं। कुछ यूजर्स वीडियो को असली समझ कर तेजी से शेयर कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो एडिटेड है।
यह भी पढ़े -खामेनेई की मौत के बाद फुटबॉलर रोनाल्डो का 'फ्री फिलिस्तीन' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी हो रहा वायरल, पड़ताल में दावा निकला झूठ
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sheikh Sadeque Ali' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ईरान के खिलाफ इजरायल के हमले का समर्थन कर रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि भारत मुसलमानों की हत्या के पक्ष में है।
क्या बोलते नजर आ रहे हैं रक्षा मंत्री?
वीडियो में राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हुआ हमला यह दिखाता है कि भारत अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ खड़ा है। उन्होंने तेहरान को पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर शत्रुतापूर्ण कदम उठाए गए तो इसका असर पूरे क्षेत्र की शांति पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर हमले की अमेरिका और इजरायल को पहुंच रही मदद? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें राजनाथ सिंह का आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट मिला। यहां पर नवंबर 2025 को वीडियो अपलोड की जा चुकी थी। 31 मिनट की वीडियो में उन्होंने वायरल दावे जैसा कोई बयान नहीं दिया है।
Created On :   9 March 2026 3:59 PM IST













