- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बॉलीवुड एक्टर्स के कपड़ों को लेकर...
PIB Fact Check: बॉलीवुड एक्टर्स के कपड़ों को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने नहीं दिया कोई बयान, फर्जी दावा वायरल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होती हैं। इनमें से अधिकतर खबरों को राष्ट्रपति या फिर प्रधानमंत्री के नाम इस्तेमाल कर गलत दावे के साथ फॉरवर्ड किया जाता है। ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से यह बयान दिया है कि सोशल मीडिया पर जो भी अभिनेत्री अनुचित कपड़े पहनकर पोस्ट डालती है, उसका आधार कार्ड बैन कर दिया जाएगा और उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे।
पड़ताल - वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे पोस्ट का सच बताया।
पीआईबी ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह बयान दिया है कि सोशल मीडिया पर जो भी अभिनेत्री अनुचित कपड़े पहनकर पोस्ट डालती है, उसका आधार कार्ड बैन कर दिया जाएगा और उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे।'
यह भी पढ़े -क्या मुंबई-अहमदाबाद के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानिए रेल मंत्रालय के वायरल दावे की सच्चाई
पीआईबी ने बताया कि यह दावा फर्जी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।
ऐसे कराएं फैक्ट चैक
अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   3 March 2026 1:30 AM IST














