- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या मुंबई-अहमदाबाद के बीच नहीं...
फैक्ट चेक: क्या मुंबई-अहमदाबाद के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानिए रेल मंत्रालय के वायरल दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होती हैं। इनमें से अधिकतर खबरों को केंद्र सरकार का नाम इस्तेमाल कर गलत दावे के साथ फॉरवर्ड किया जाता है। ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रेल मंत्रालय द्वारा अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन नहीं चलाने का निर्णय लिया गया है।
कुछ आर्टिकल्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा जा रहा कि रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए अहमदाबाद और मुंबई के बीच जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े -विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को साइबर स्लेवरी में धकेलने वाला फर्जी एजेंट गिरफ्तार
जानें दावे की सच्चाई
वायरल हो रहे इस मैसेज की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे मैसेज का सच बताया। पीआईबी ने लिखा, 'कुछ आर्टिकल्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा फैसला लिया है - अब मुंबई से अहमदाबाद के बीच जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलेगी।' एजेंसी ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए कहा कि रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन का कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति पर है। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत, जापान सरकार ने भारत में इस कॉरिडोर के लिए अगली पीढ़ी की E10 शिंकानसेन ट्रेनों की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। यह पूरा 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक से विकसित किया जा रहा है, जो गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
यह भी पढ़े -सरकारी नौकरी न होने पर घर के मुखिया को 1 तोला सोना देगी मोदी सरकार, जानें वायरल वीडियो का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चैक
अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   15 Jan 2026 12:37 AM IST












