- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 2024 में हुई थी दो महिलाओं को जिंदा...
फैक्ट चेक: 2024 में हुई थी दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, हालिया घटना के नाप पर किया जा रहा फर्जी दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में 2 महिलाओं को मिट्टी के अंदर गड़े हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि जमीन विवाद के चलते लोगों ने दो महिलाओं को जिंदा दफानाने का प्रयास किया। हालांकि, यह घटना 2024 की है और मामले के आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था। लेकिन अब लोग इसे हालिया घटना बता कर शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Bitu Rajbhar' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा कि यह कोई अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, हमारे अपने भारत की तस्वीर है! मध्यप्रदेश के रीवा में दबंगों ने जमीन विवाद में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने की कोशिश की कहां है पुलिस प्रशासन।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'THE HINDU' की वेबसाइट मिली जिसमें घटना से संबंधित खबर 2024 को पब्लिश की गई थी। न्यूज रिपोर्ट में लिखा है कि पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई को मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में एक विवादित जमीन पर कंस्ट्रक्शन का विरोध करते समय दो महिलाओं पर कंस्ट्रक्शन का सामान फेंक दिया गया, जिससे वे थोड़ी जिंदा दब गईं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगावा पुलिस स्टेशन के हिनोट जोरोट गांव में हुई, जब ममता पांडे और आशा पांडे, जिनका परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन के झगड़े में फंसा हुआ था, सड़क का कंस्ट्रक्शन रोकने के लिए विवादित जगह पर गईं।
रिपोर्ट में आगे लिखा है कि रीवा के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विवेक लाल ने कहा कि उस समय एक डंपर कुछ कंस्ट्रक्शन का सामान उतार रहा था और उसका लोड महिलाओं पर गिर गया। वे नीचे दब गईं और घायल हो गईं; उन्होंने कहा कि उन्हें हॉस्पिटल से इलाज मिला और उसी दिन छुट्टी दे दी गई।
Created On :   19 Feb 2026 6:23 PM IST












