- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- एपस्टीन फाइल से जोड़ कर फर्जी...
फैक्ट चेक: एपस्टीन फाइल से जोड़ कर फर्जी वीडियो वायरल, प्रोटेस्ट करती नजर आ रही भीड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में न्याय विभाग ने हाल में कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी जांच के लाखों पन्नों के कागज, कई वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है और हंगामा भी जारी है। वीडियो में सड़क पर बहुत बड़ी भीड़ दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ एपस्टीन से जुड़े कागज जारी होने के बाद अमेरिका में विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन जांच में सामने आया कि यह दावा सही नहीं है।
यही वीडियो पहले भी अलग-अलग मौकों पर शेयर किया जा चुका है। कुछ समय पहले इसे ईरान में सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों का बताकर फैलाया गया था। यानी वीडियो पुराना है और इसे गलत जानकारी के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है। ऐसे में साफ है कि एपस्टीन फाइल्स जारी होने के बाद अमेरिका में हुए किसी प्रदर्शन से इस वीडियो का कोई सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या खबर को सच मानने से पहले उसकी सही जानकारी जांच लेना जरूरी है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'sabir_norani55' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि एपस्टीन फाइल्स रिलीज होने के बाद अमेरिका। ऑल आइज ऑन अमेरिका।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद ली। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, पोस्ट 97.9 फीसदी एआई के जरिए क्रिएट किया गया है।
Created On :   13 Feb 2026 6:10 PM IST












