फैक्ट चेक: दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने किया था विरोध, गुजरात की घटना बता कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने किया था विरोध, गुजरात की घटना बता कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के वीडियो को गुजरात का बता कर वायरल किया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में भारी संख्या में लोगों को देखा जा सकता है। वहीं, सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रोटेस्ट हुआ। हालांकि, इस दावे में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। रिवर्स सर्च में पता चला कि यह विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था जो कि यूथ कांग्रेस की ओर से किया गया।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Mayazul M' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि मोदी को उखाड़ कर फेकना है | गुजरात मे हुआ बवाल मोदी के खिलाफ।

यह भी पढ़े -भगवान श्री राम की प्रतिमा तोड़ने की घटना हालिया नहीं, सालों पुराना वीडियो गलत दावे से किया जा रहा वायरल

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर स्क्रीनशॉट्स डाले। ऐसा करने पर हमें 'Loktantra Tv News' का यूट्यूब चानल मिला। यहा पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा था- PM Modi को घेरने निकले लाखों लोग बीच सड़क पर पुलिस से हुई झड़प ! Epstein File पर हड़कंप !

मिली जानकारी के अनुसार हमने कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। कई वेबाइट मिली जिनके मुताबिक, 10 फरवरी को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था। इसका गुजरात से कोई संबंध नहीं है। 'mid.day' की वेबसाइट पर लिखा था- यूथ कांग्रेस के सदस्य जंतर-मंतर पर एक प्रोटेस्ट के दौरान इकट्ठा हुए। वे एपस्टीन फाइल के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफाई की मांग कर रहे थे और एक पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर केंद्र के जवाब की आलोचना कर रहे थे।

Created On :   23 Feb 2026 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story