- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- भगवान श्री राम की प्रतिमा तोड़ने की...
फैक्ट चेक: भगवान श्री राम की प्रतिमा तोड़ने की घटना हालिया नहीं, सालों पुराना वीडियो गलत दावे से किया जा रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में एक शख्स को भगवान श्री राम की प्रतिमा पर चढ़कर उस पर प्रहार करते देखा जा सकता है। देखने में लग रहा है जैसे वह प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। कुछ यूजर्स वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर शेयर कर इस घटना को हालिया समझ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सालों पुरानी है। उस शख्स के खिलाफ एक्शन भी लिया गया था। रिवर्स सर्च में इस बात की सच्चाई सामने आई है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'मिशन हिंदू राष्ट्र' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्री राम का वीडियो शेयर कर लिखा, ''जरा देखिए, हिंदू किस तरह.... बन गए हैं…अयोध्या में, जहां रामभद्राचार्य जी राम कथा सुना रहे थे और जहां 10,000 से अधिक हिंदू एकत्रित हुए थे, मोहम्मद मुख्तार मंडल कथास्थल पर स्थित श्री राम जी की प्रतिमा पर चढ़ गया और उसका सिर तोड़ने की कोशिश की। हिंदू पत्थर उठाकर इस सूअर का सिर फोड़ सकते थे, लेकिन वे वीडियो बनाने में व्यस्त थे। हिंदू मजाक बन गए हैं। कितना दुखद और निराशाजनक!''
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Bhukkhad Sultanpuriya' नामक यूट्यूब चैनल मिला। यहां वायरल वीडियो दो साल पहले 25 जनवरी 2024 को ही शेयर किया जा चुका है। इससे एक बात तो साफ है कि क्लिप सालों से सोशल मीडिया पर उपस्थित है। घटना का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।
Created On :   16 Feb 2026 6:30 PM IST











