- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या सरकार 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप...
PIB Fact Check: क्या सरकार 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के तहत छात्रों को मुफ़्त लैपटॉप देने जा रही है? जानें सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के तहत मुफ़्त लैपटॉप के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है।
यह भी पढ़े -क्या आपको ट्रैफ़िक चालान पेंडिंग होने का SMS मिला है? सावधान हो जाएं..वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल मैसेज को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक सरकार ने ऐसी कोई योजना का ऐलान नहीं किया है।
पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, ऐसे मैसेज अक्सर निजी या वित्तीय जानकारी एकत्रित करने की कोशिश होते हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें। आधिकारिक सोर्स से पुष्टि किए बिना ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड करने से बचें।
यह भी पढ़े -क्या सभी स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दे रही है? जानें PM मोदी के वायरल हो रहे VIDEO की हकीकत
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   22 July 2026 5:53 PM IST












