Fact Check: क्या सभी स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दे रही है? जानें PM मोदी के वायरल हो रहे VIDEO की हकीकत

क्या सभी स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल दे रही है? जानें PM मोदी के वायरल हो रहे VIDEO की हकीकत
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी एक वीडियो में ये दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दी जा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी एक वीडियो में ये दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दी जा रही हैं।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'GovtEdge नाम के एक फ़ेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि सभी बच्चों को स्कूल जाने के लिए 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दी जा रही हैं। यह AI से बना फ़ेक वीडियो है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।' इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से सावधान रहने और ऐसे लुभावने दावों पर भरोसा न करने व उन्हें आगे शेयर न करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   9 July 2026 12:45 AM IST

Tags

Next Story