Fact Check: अपने फेवरेट फुटबॉलर रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे विराट-धोनी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

अपने फेवरेट फुटबॉलर रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचे विराट-धोनी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
सोशल मीडिया तस्वीर पोस्ट करके ये दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो के वर्ल्ड कप का आखिरी मैच देखने के लिए एमएस धोनी और विराट कोहली भी पहुंचे थे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फुटबॉल जगत के स्टार प्लेयर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। मंगलवार (07 जुलाई) को खेले गए राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका के डलास स्टेडियम में खेला गया यह मैच रोनाल्डो के वर्ल्ड कप का आखिरी मैच था, जिसे देखने के लिए एमएस धोनी और विराट कोहली भी पहुंचे थे। दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर में विराट कोहली और एमएस धोनी स्टैंड्स में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में पुर्तगाल और स्पेन मैच का स्कोर भी दिखाई दे रहा है। स्कोर में एक टाइम भी लिखा हुआ है जिसके मुताबिक खेल की शुरुआत 13:33 मिनट पर हो चुकी है।

पहली बार तस्वीर को देखने पर वो असली दिखाई दे रही है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, "विराट कोहली और एमएस धोनी स्पेन बनाम पुर्तगाल का मैच देख रहे हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का उत्साह बढ़ा रहे हैं।"

तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए जब हमने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि वो फर्जी है। कोहली और धोनी की ओर से ऐसी कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं की गई है। धोनी जहां आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज की तैयारियों में लगे हुए हैं।

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच

पुर्तगाल की हार के साथ ही यह टीम के कप्तान क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच बन गया। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच से पहले उन्होंने ऑफिशियली इस बात की घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप मैच होगा। बता दें कि रोनाल्डो अब तक 6 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, लेकिन एक भी बार उन्होंने अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं जिताई है।

Created On :   7 July 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story