- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- किसी भी वेबसाइट पर न करें भरोसा,...
PIB Fact Check: किसी भी वेबसाइट पर न करें भरोसा, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मौजूदा समय में हर काम ऑनलाइन होने लगा हो, चाहे वो जरूरी चीज की खरीददारी हो, बैंक से जुड़ा काम हो या फिर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना हो। लोग ज्यादातर काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के साथ साइबर ठग भी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं।
इसके लिए ठग असली वेबसाइट तरह नजर आने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों की बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और निजी डेटा को चुरा लेते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि समय रहते आप किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी दर्ज करने से पहले उसकी अच्छी तरह से पहचान कर लें। हाल ही में भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसे आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से नकली वेबसाइट की पहचान कर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े -क्या सभी स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दे रही है? जानें PM मोदी के वायरल हो रहे VIDEO की हकीकत
इस तरह करें फर्जी वेबसाइट की पहचान
सबसे पहले वेबसाइट का यूआरएल देखें। सही वेबसाइट की शुरुआत अक्सर https:// से होती है। इसके बाद देखें कि वेबसाइट के नाम में कोई गलत स्पेलिंग तो नहीं है? साइबर ठगी करने वाले इसी तरह की मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
बार-बार पॉप-अप विज्ञापन या क्लिक करने का ऑप्शन आ रहा हो तो सावधान रहें, ये फर्जी वेबसाइट का संकेत हो सकता है। वेबसाइट का Contact Us और About Us पेज देखें। वेबसाइट की पहले जांच करें और सही पाए जाने के बाद ही अपनी बैंकिंग डिटेल या फिर OTP या पासवर्ड शेयर करें।
Created On :   10 July 2026 1:13 AM IST













