- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से...
PIB Fact Check: क्या इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से पेट्रोल टैंक में समस्याएँ हो सकती हैं? जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से पेट्रोल टैंक में समस्याएँ हो सकती हैं।
यह भी पढ़े -क्या आपको ट्रैफ़िक चालान पेंडिंग होने का SMS मिला है? सावधान हो जाएं..वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
पड़ताल
इस दावे को लेकर भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एजेंसी ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से पेट्रोल टैंक में समस्याएँ होने का दावा पूरी तरह फर्जी है।'
एजेंसी के मुताबिक, 'पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल की आपूर्ति तेल विपणन कंपनियों द्वारा BIS (ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाती है। इथेनॉल और पेट्रोल एक-दूसरे में पूरी तरह से घुलनशील हैं। निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन में न तो परतें बनती हैं और न ही दोनों अलग होते हैं। भारत में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल कड़े गुणवत्ता मानकों का पालन करता है, और आपूर्ति से पहले इसकी कठोर जांच की जाती है।'
यह भी पढ़े -क्या सभी स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार 'मुफ़्त इलेक्ट्रिक साइकिल' दे रही है? जानें PM मोदी के वायरल हो रहे VIDEO की हकीकत
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   15 July 2026 1:37 AM IST











