PIB Fact Check: क्या आपको ट्रैफ़िक चालान पेंडिंग होने का SMS मिला है? सावधान हो जाएं..वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

क्या आपको ट्रैफ़िक चालान पेंडिंग होने का SMS मिला है? सावधान हो जाएं..वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
आम जनता की सुविधाओं के लिए सरकार अब ऑनलाइन या फिर मैसेज के माध्यम से संपर्क करते हैं। लेकिन क्या सभी मैसेज सही और विश्वसनीय हैं? इसका पता लगाना बेहद मुश्किल होता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आम जनता की सुविधाओं के लिए सरकार अब ऑनलाइन या फिर मैसेज के माध्यम से संपर्क करते हैं। लेकिन क्या सभी मैसेज सही और विश्वसनीय हैं? इसका पता लगाना बेहद मुश्किल होता है। उदाहरण के लिए आजकल कई लोगों के पास एमएसएस या फिर व्हाट्सएप पर लिंक्स आ रहे हैं, जिनमें बकाया ट्रैफिक चालान के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्या इन मैसेज और लिंक्स में सच्चाई होती है?

दरअसल, कई लोगों के पास आजकल आरटीओ के नाम से ट्रैफिक चालान भरने के लिए मैसेज आ रहे हैं, जिनके APK फाइल और लिंक होते हैं। भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी सच्चाई लोगों के सामने लाई है।

पड़ताल

पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन मैसेजों की सच्चाई बताई है। एजेंसी ने पोस्ट में लिखा, 'स्कैमर्स SMS/WhatsApp के ज़रिए नकली RTO ई-चालान लिंक, APK और PDF भेज रहे हैं जो असली लगते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपके OTP लीक हो सकते हैं और बिना आपकी मंज़ूरी के बैंक/UPI ट्रांज़ैक्शन हो सकते हैं।' एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे मैसेज में आए चालान लिंक पर क्लिक न करें और WhatsApp/SMS पर मिली APK फ़ाइलों को कभी इंस्टॉल न करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   12 July 2026 1:52 AM IST

Tags

Next Story