PIB Fact Check: क्या फाइनेंस मिनिस्ट्री ने RBI और SEBI से क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार करने को कहा है? जानें वायरल दावे का सच

क्या फाइनेंस मिनिस्ट्री ने RBI और SEBI से क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार करने को कहा है? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रही है कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार करने के लिए कहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रही है कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार करने के लिए कहा है।

पड़ताल - अपनी जांच में भारत की सरकारी की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'भारत क्रिप्टो को एसेट (संपत्ति) के तौर पर मान्यता नहीं देता है। वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।'

इसके साथ ही पीआईबी लोगों से वेरिफाइड जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   16 July 2026 12:47 AM IST

Tags

Next Story