- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या CJP के प्रोटेस्ट के दौरान सोनम...
फैक्ट चेक: क्या CJP के प्रोटेस्ट के दौरान सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी के साथ हुई मारपीट? दिल्ली पुलिस ने वायरल दावे की बताई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर मंतर से लेकर संसद मार्च तक कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर सियासत गरम रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर सीजेपी के संसद मार्च से जुड़ा एक दावा वायरल हो रहा है। इस दावे को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ मारपीट और कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।
यह भी पढ़े -क्या सरकार ने 'जगन्नाथ यात्रा 2026' के मौके पर सभी मोबाइल यूज़र्स को 'फ़्री मोबाइल रिचार्ज' देने का ऐलान किया है? जानें सच
पुलिस ने कहा गीतांजलि आंग्मो से मारपीट नही हुई
दरअसल, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया था कि दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि आंग्मो के बाल खींचे, उनके साथ मारपीट की और 12 साल की एक बच्ची समेत 40-50 प्रदर्शनकारियों को घायल कर दिया। पुलिस ने कहा ना ही गीतांजलि आंग्मो से मारपीट हुई, ना ही 12 साल की बच्ची समेत 40-50 लोग घायल हुए हैं। ये सब झुठ है।
यह भी पढ़े -क्या फाइनेंस मिनिस्ट्री ने RBI और SEBI से क्रिप्टो को रेगुलेट करने पर विचार करने को कहा है? जानें वायरल दावे का सच
पुलिस ने किया फैक्ट चेक
इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने X पर फैक्ट-चेक जारी किया। पुलिस ने साफ कहा कि वायरल पोस्ट में किए गए सभी आरोप झूठे और भ्रामक हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को आगे साझा न करें।
Created On :   20 July 2026 6:57 PM IST











