- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- अखिलेश यादव नहीं हुए इफ्तार पार्टी...
फैक्ट चेक: अखिलेश यादव नहीं हुए इफ्तार पार्टी में शामिल, पुराने वीडियो के जरिए फैलाया जा रहा झूठ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में उन्हें कुछ लोगों के साथ देखा जा सकता है। उनके सामने खाने की थाली रखी हुई है। कुछ लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव हाल में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, यह खबर झूठी है। असल में वीडियो एक साल पुरानी है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Arun Yadav Kosli' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर अखिलेश यादव का वीडियो शेयर कर लिखा कि आज का इफ्तारी का समय शाम 06:02 pm पर था… बिस्मिल्लाह टोंटी खान समय पर पहुंच गये। सब मिलकर बोलो चाऊमीन
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर वीडियो के स्क्रीनशॉट्स डाले। ऐसा करने पर हमें 'NEWS9 Live' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला जहां वायरल वीडियो एक साल पहले यानि 29 मार्च 2025 को डाला गया था। इससे एक बात तो साफ है कि वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। सोशल मीडिया पर जिस वीडियो के जरिए झूठ फैलाया जा रहा है वह पिछले साल की है। कुछ भी देखने के बाद उसकी जांच जरूर करें ताकि आपको गलत और सही खबर के बारे में पता चल सके।
Created On :   22 Feb 2026 5:33 PM IST












