- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- अफगानिस्तान ने नहीं गिराए पाक के...
फैक्ट चेक: अफगानिस्तान ने नहीं गिराए पाक के फाइटर जेट, वायरल दावे में कोई सच्चाई नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक लड़ाकू विमान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में विमान को आसमान में तबाह होते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान ने पाक पर जवाबी एक्शन लिया। दरअसल, पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान स्थित 7 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसके बाद अफगानिस्तान ने पाक को मुंह तोड़ जवाब देने की चेतावनी दी।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Vishal JyotiDev Agarwal' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया! अफगानिस्तान का ऐलान: पाकिस्तान के साथ जंग शुरु हो चुकी है!
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो को गौर से देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानों क्लिप असली नहीं है। दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो 98.1 परसेंट एआई के जरिए बनाया गया है। इससे यह साफ होता है कि वायरल वीडियो असली घटना पर आधारित नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ भी देख कर फौरन शेयर करने से बचें। सबसे पहले खबर की जांच करें, अगर न्यूज सच्ची है तो ही आगे बढ़ाएं।
Created On :   26 Feb 2026 5:18 PM IST












