फैक्ट चेक: पुल से गिरते हाथी का वीडियो फर्जी दावे से वायरल, सच्चाई जाने बिना न करें शेयर

पुल से गिरते हाथी का वीडियो फर्जी दावे से वायरल, सच्चाई जाने बिना न करें शेयर
वीडियो में एक हाथी को ब्रिज से गिरते देखा जा सकता है। लोग एआई क्लिप को असली समझ कर तेजी से शेयर कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ-साफ एक हाथी को पुल से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो को शेयर कर असली घटना मान रहे हैं। हालांकि, रिवर्स सर्च में पता चला कि क्लिप असल में एआई की मदद से जनरेट किया गया है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Kushum Verma' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि रांची में दिल दहला देने वाला मंजर। जब फ्लाईओवर पर भटकता जंगली हाथी अचानक नीचे जा गिरा! रांची में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक जंगली हाथी शहर के व्यस्त फ्लाईओवर पर चढ़ गया और संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हाथी को सड़क पर देखकर वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार हाथी पुल की पैरापीट दीवार के बेहद करीब पहुंच गया, तभी उसका पैर फिसल गया या दीवार कमजोर होने से टूट गई और वह सीधे नीचे जा गिरा। गिरते समय कंक्रीट का बड़ा हिस्सा भी साथ आया। जिस स्थान पर हाथी गिरा, वहां कुछ ही सेकंड पहले एक कार गुजरी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हाथी को रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़े -कश्मीर में वर्दी पहने जवान ने ड्यूटी के दौरान नहीं पढ़ी नमाज, भारत के नाम पर इस देश का वीडियो हो रहा वायरल

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स के जरिए गूगल पर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें कोई जानकारी नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद लेना सही सामझा। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक पोस्ट 99 फीसदी एआई के जरिए क्रिएट किया गया है। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस वीडियो को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं उसमें कोई सच्च्चाई नहीं है।

Created On :   7 March 2026 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story