फैक्ट चेक: तरुण हत्याकांड के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

तरुण हत्याकांड के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
सोशल मीडिया पर तरुण की हत्या से जोड़ते हुए फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिवर्स सर्च में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 साल के तरुण की हत्या के बाद कई जगह प्रोटेस्ट हुए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जनसैलाब को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स क्लिप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह तरुण को न्याय दिलाने के लिए जुटे हिंदुओं का वीडियो है। हालांकि जब जांच की तो सच्चाई कुछ और निकली। यह वीडियो इस मामले से जुड़ा हुआ नहीं है। असल में यह क्लिप असम के गायक जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की है जिसके जरिए झूठ फैलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Tiger Raja Satire' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि सड़कों पर उमड़ा हिंदुओं का जनसैलाब तरुण भाई के लिए न्याय की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। लोगों की एक ही मांग है न्याय भी हो और दोषियों को कड़ी सजा भी मिले। हिंदू एकता जिंदाबाद।

यह भी पढ़े -क्या भारतीय बंदरगाहों से ईरान पर हमले की अमेरिका और इजरायल को पहुंच रही मदद? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप के स्क्रीनशॉट्स निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'mahariaprahlad' का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला जहां 21 सितंबर 2025 को वीडियो शेयर किया गया था। यहां कैप्शन में लिखा है- गायक स्व.जुबिन गर्ग के अंतिम दर्शन करने पहुंचे असम के लोग ! गुवाहाटी में लाखों लोगों ने एक साथ जुबिन जुबिन जुबिन के नारों के साथ अपने लाडले गायक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Created On :   17 March 2026 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story