- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या 'फ्री मोबाइल योजना 2026' के...
PIB Fact Check: क्या 'फ्री मोबाइल योजना 2026' के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक बच्चे को फ्री मोबाइल फोन दे रही है? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होती हैं। इन खबरों में किए गए दावों में जरा सी भी सच्चाई नहीं होती। ऐसा ही एक वीडियो 'ECICOMPUTERSKSIR' नाम के यूट्यूब चैनल पर डाला गया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 'फ्री मोबाइल योजना 2026' के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को फ्री मोबाइल फोन दिया जाएगा।
यह भी पढ़े -5 महीने पहले ही कर दी थी एलपीजी शोर्टेज की भविष्यवाणी, अब पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
पड़ताल - वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा, 'यूट्यूब चैनल 'ECICOMPUTERSKSIR' के वीडियो में फ्री मोबाइल योजना 2026 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को फ्री मोबाइल फोन दिए जाने वाला दावा पूरी तरफ फर्जी है। कृपया सतर्क रहिए। ऐसे लुभावने दावों के झांसे में न आएं।'
यह भी पढ़े -क्या MP के ग्वालियर में बालिकाओं को परिजनों की अनुमति के बगैर HPV वैक्सीन लगाई गई? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चैक
अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   14 March 2026 2:22 AM IST













