- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- नीतीश कुमार का बेटे निशांत संग रोने...
फैक्ट चेक: नीतीश कुमार का बेटे निशांत संग रोने का पोस्ट वायरल, क्या है तस्वीर की सच्चाई?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन पर्चा भर दिया है। इसी के साथ, सीएम के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर पार्टी जेडीयू में शामिल हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पिता और बेटे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दोनों को रोते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह तस्वीर सीएम के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद खींची गई है। आपको बता दें कि, इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। असल में फोटो एआई की मदद से क्रिएट की गई है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sudhir Kumar Singh' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि इस तस्वीर का मतलब समझ में नहीं आ रहा। यह तस्वीर पहले की है या आज की, यह तय करना मुश्किल है। निश्चित ही कोई बड़ी घटना घटी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के जनमत को छिपा लिया हो। लेकिन मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि 2005 से लेकर 2026 तक आपने जो बिहार को दिया है, वह बिहार कभी नहीं भूलेगा और आने वाले समय में जो भी मुख्यमंत्री होंगे, उनसे हम सब यही उम्मीद रखेंगे कि नीतीश कुमार जैसा ही बिहार अपराध मुक्त और विकासशील हो।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल तस्वीर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद ली। हाईव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, तस्वीर 99.9 फीसदी एआई की मदद से क्रिएट की गई है।
Created On :   11 March 2026 4:00 PM IST












