- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- पीएम मोदी ने नहीं दिया भारत विरोधी...
फैक्ट चेक: पीएम मोदी ने नहीं दिया भारत विरोधी बयान, एडिटेड वीडियो गलत दावे से हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसमें ऐसा लग रहा है कि वह कह रहे हैं कि भारत में जन्म लेना गलत है। कुछ लोग इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने विदेश में भारत का अपमान किया। लेकिन यह सच नहीं है। जांच में पता चला कि यह वीडियो साल 2015 में चीन के शंघाई में दिए गए उनके पूरे भाषण का एक छोटा हिस्सा है। इस क्लिप को काटकर अलग तरीके से दिखाया गया है। असल में, पीएम मोदी उस समय 2014 से पहले की सरकार के कामों की आलोचना कर रहे थे, न कि भारत या भारतीयों का अपमान कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Bittu yadav' नामक फेसबुक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि देख लो और भक्तों अपने पापा का देश का तारीफ करते हुए।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Bharatiya Janata Party' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला जहां वीडियो जहां 10 साल पहले 19 मई 2015 को क्लिप अपलोड किया गया था। करीब 57 मिनट के वीडियो में पीएम मोदी ने कहीं भारत के खिलाफ बयान नहीं दिया है। इससे यह साफ होता है कि दावा फर्जी है।
Created On :   22 March 2026 3:40 PM IST












