PIB Fact Check: क्या ईद के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर में बवाल हुआ था? जानें वायरल हो रहे वीडियो का सच

क्या ईद के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर में बवाल हुआ था? जानें वायरल हो रहे वीडियो का सच
एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा है कि यह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का है। वीडियो में ईद के मौके पर बवाल मचने की बात कही जा रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा है कि यह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का है। वीडियो में ईद के मौके पर बवाल मचने की बात कही जा रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने बजरंग दल पर लाठी चार्ज किया।

पड़ताल - वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाने के लिए पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसका फैक्ट चेक किया। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई है। पीआईबी ने पोस्ट में लिखा,'सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के उत्तम नगर का है। जबकि ऐसा नहीं है। ये वीडियो पुराना है। वीडियो पिछले महीने यानि फरवरी में राजस्थान के बारां जिले के प्रताप चौक में हुई एक घटना से संबंधित है।'

इसके साथ ही पीआईबी ने लोगों से ऐसे फर्जी वीडियो और समाचारों को शेयर न करने की अपील की है। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चैक

अगर आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं तो आप उसकी सच्चाई जानने के लिए लिए फैक्ट चेक पीआईबी के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   23 March 2026 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story