फैक्ट चेक: तेल अवीव में नहीं दिखाई दिए हजारों पक्षी, वायरल वीडियो का जंग से नहीं कोई संबंध

तेल अवीव में नहीं दिखाई दिए हजारों पक्षी, वायरल वीडियो का जंग से नहीं कोई संबंध
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वायरल वीडियो को तेल अवीव का बताया जा रहा है लेकिन रिवर्स सर्च में सच्चाई सामने आई। सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इस क्रम में हमारे हाथों एक क्लिप लगई है जिसमें सैंकड़ों पक्षी उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह 'दृश्य' तेल अवीव का है। हालांकि रिवर्स सर्च में साफ हो गया कि वीडियो हालिया नहीं बल्कि काफी पुराना है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'focusfront.media' नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा कि इजराइल के प्रमुख शहर तेल अवीव में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब आसमान में हजारों कौवों का एक विशाल झुंड मंडराता हुआ दिखाई दिया। इस दुर्लभ दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले बादलों की तरह उड़ते पक्षियों का यह समूह कई मिनटों तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा, जिससे लोगों में उत्सुकता और आशंका दोनों बढ़ गईं। कई संस्कृतियों में कौवों के बड़े झुंड को विशेष संकेतों और प्रतीकों से जोड़कर देखा जाता है, जिस कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं प्रवास, मौसम परिवर्तन या भोजन की तलाश जैसी प्राकृतिक वजहों से भी हो सकती हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े -क्या MP के ग्वालियर में बालिकाओं को परिजनों की अनुमति के बगैर HPV वैक्सीन लगाई गई? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लागने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद से वीडियो के स्क्रीनशॉट्स सर्च किए। ऐसा करने पर हमें 'ViralHog' नामक यूट्यूब चैनल मिला जहां क्लिप साल 2020 में ही अपलोड की जा चुकी है। इससे यह साफ होता है कि क्लिप का हालिया जंग से कोई लेना-देना नहीं है।

Created On :   31 March 2026 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story