- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा आईपीएल...
IPL Opening Match Weather: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा आईपीएल का ओपनिंग मैच? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) का कल (शनिवार, 28 मार्च) से आगाज हो रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन मैच के दिन बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम बेंगलुरु का मौसम...
तो क्या रद्द हो जाएगा मैच?
आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को दोपहर के समय बारिश हो सकती है। हालांकि मैच शाम को शुरू होगा और उस समय बारिश होने के आसार 5 प्रतिशत है, जो कि ज्यादा चिंता करने वाली नहीं है। हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना बेहद कम है।
बता दें कि चिन्नास्वामी आरसीबी का होम ग्राउंड है। पिछले सीजन में यहां पर आरसीबी ने 5 मैच खेले थे, जिसमें से उसे दो में जीत जबकि 3 में हार मिली थी। यहां टीम के सबसे बड़े बैटर विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है। उन्होंने यहां 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं।
कब शुरू होगा मैच?
मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे फेंका जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार सोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Created On :   27 March 2026 10:13 PM IST















