IPL 2026: विराट कोहली हैं आईपीएल के 'किंग', Guinness Book ने भी लगाई मुहर, शेयर किए 5 महारिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत कल यानि 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा। इससे पहले Guinness Book ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली के पांच आईपीएल रिकॉर्ड्स के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं उन कीर्तिमानों के बारे में....
सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम आईपीएल में 8661 रन दर्ज हैं।
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2016 आईपीएल में 973 रन बनाए थे। आज तक कोई ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
सबसे बड़े शतकवीर
पहले सीजन से अभी तक आरसीबी के लिए खेलने वाले विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 8 शतक लगाए हैं।
सर्वाधिक फिफ्टी
विराट कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 63 अर्धशतक हैं।
सबसे ज्यादा कैच
विराट कोहली बैटिंग के साथ ही फील्डिंग भी शानदार करते हैं। वह अब तक 117 कैच लपक चुके हैं। यह आईपीएल में एक आउटफील्ड प्लेयर के द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा कैच हैं।
ऐसा है कोहली का आईपीएल करियर
विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 267 मैच खेले हैं। इन मैचों की 259 पारियों में उनके बल्ले से 8661 रन निकले हैं। उनकी औसत करीब 40 और स्ट्राइक रेट 133 की रही है। उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 113 रन है।
Created On :   27 March 2026 8:57 PM IST













