Virat Kohli Records: इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, बस इतने छक्के लगाते ही बन जाएंगे 'सिक्सर किंग'

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, बस इतने छक्के लगाते ही बन जाएंगे सिक्सर किंग
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा समेत अन्य सुपरस्टार्स को ग्राउंड पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस सीजन में विराट के निशाने पर एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड होगा।

बनेंगे 'सिक्सर किंग'

विराट कोहली आईपीएल 2026 में 9 छक्के लगाते ही एक टीम से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। उनके नाम अभी 291 छक्के हैं। वैसी ओवरऑल छक्के लगाने की सूची में क्रिस गेल नंबर वन पर हैं। उन्होंने कुल 357 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम भी 300 से ज्यादा छक्के हैं।

लेकिन इन दोनों ही प्लेयर्स ने एक ही टीम से यह मुकाम हासिल नहीं किया है। गेल जहां आईपीएल में केकेआर, पंजाब किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं, वहीं रोहित शर्मा भी दो फ्रेंचाइजियों के लिए खेले हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद से भी खेला है। 2009 की इस चैंपियन टीम के लिए उन्होंने 22 छक्के लगाए थे।

पहले सीजन से RCB के लिए खेल रहे

वहीं कोहली आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने अभी तक टीम के लिए 267 मैच खेले हैं, इनकी 259 पारियों में उनके नाम 8661 रन हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 291 छक्के और 771 चौके निकले हैं।

Created On :   27 March 2026 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story