IPL 2026: 'मैं नए मालिकों को..' RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का चौंकाने वला रिएक्शन, विराट कोहली का किया जिक्र

मैं नए मालिकों को.. RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का चौंकाने वला रिएक्शन, विराट कोहली का किया जिक्र
आईपीएल के पिछले सीजन की विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नए मालिक मिल गए हैं। आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स के कंसोर्टियम ने मिलकर टीम को खरीद लिया है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल के पिछले सीजन की विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नए मालिक मिल गए हैं। आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स के कंसोर्टियम ने मिलकर 16,500 करोड़ रुपये में टीम को खरीद लिया है। इस ऐतिहासिक डील के साथ ही आरसीबी को बेंगलुरु टीम ने आईपीएल की सबसे महंगी टीम होने का तमगा हासिल कर लिया है।

क्या बोले विजय माल्या?

आरसीबी की इस डील पर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने 2008 में बेंगलुरु टीम को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में उस डील को याद करते हुए कहा कि तब लोगों ने इसका वैनिटी प्रोजेक्ट कहकर मजाक उड़ाया था। माल्या ने पोस्ट में विराट कोहली का भी जिक्र किया।

आदित्य बिड़ला ग्रुप समेत टीम अन्य मालिकों को बधाई देते हुए माल्या ने लिखा कि 450 करोड़ा का निवेश आज 37 गुना बढ़कर 16500 करोड़ पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कैसे एक युवा विराट कोहली को उनकी टीम ने चुना, जो आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं। ये भी सही है कि कोहली की वजह से ही फैंस आरसीबी को चाहते हैं। सिर्फ बेंगलुरु ही नहीं बल्कि पूरे भारत से आरसीबी को प्यार मिलता है।

माल्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं RCB के नए मालिकों को तहे दिल से बधाई देना चाहूंगा। मैं उन्हें इस सबसे कीमती IPL फ्रेंचाइजी के लिए शुभकामनाएं देता हूं और भगवन से उनके लिए सफलता की कामना करता हूं। जब मैंने 2008 में इस फ्रेंचाइजी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तो ज्यादातर लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था और मेरे इस निवेश को सिर्फ दिखावा बताया था। मेरे इस तथाकथित पागलपन के पीछे रॉयल चैलेंज ब्रांड को खड़ा करने का मकसद था, और इसीलिए मैंने इस फ्रेंचाइजी का नाम RCB रखा। यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरा 450 करोड़ रुपये का निवेश बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गया है।'

'RCB मेरे डीएनए का हिस्सा'

माल्या ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'RCB हमेशा मेरे डीएनए का हिस्सा रहेगी। इससे जुड़ी मेरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं, खासकर युवा विराट कोहली को टीम में शामिल करने की याद, जो आज दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। RCB के उन सभी प्रशंसकों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी टीम से जुड़े रहे।'

Created On :   26 March 2026 4:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story