IPL 2026: 'इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी..', BCCI सेक्रेटरी ने बताई चौंकाने वाली वजह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीछ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 मजबूत पेस अटैक, मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय, दूसरे खिताब पर होगी गुजरात की निगाहें
इस वजह से लिया फैसला
पिछले साल 4 जून को आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं कराने का फैसला किया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल टूर्नामेंट की ग्रैंड क्लोजिंग कराने की योजना पर काम कर रही है। सैकिया ने मी़डिया से बात करते हुए कहा, 'पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से, IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन नहीं होगा। बीसीसीआई कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है।' बता दें कि आईपीएल का खिताबी मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा। अभी बीसीसीआई ने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के चलते 20 दिन का शेड्यूल ही जारी किया है।
बारिश बिगाड़ सकती है ओपनिंग मैच का मजा
28 मार्च को खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना 10 से 15 फीसदी है।
Created On :   26 March 2026 3:05 PM IST












