आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को मिला जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट, इंग्लैंड का खूंखार फास्ट बॉलर बना टीम का हिस्सा

सनराइजर्स हैदराबाद को मिला जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट, इंग्लैंड का खूंखार फास्ट बॉलर बना टीम का हिस्सा
सनराइजर्स हैदराबाद को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट मिल गया है। टीम ने एडवर्ड्स की जगह इंग्लैंड के फास्ट बॉलर डेविड पेन को टीम में शामिल किया है।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा। इससे पहले टीम को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स का रिप्लेसमेंट मिल गया है। हैदराबाद ने एडवर्ड्स की जगह इंग्लैंड के फास्ट बॉलर डेविड पेन को टीम में शामिल किया है।

35 साल के डेविड पेन के करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक केवल एक ही इंटरनेशनल मैच खेला है। हालांकि उनके पास टी20 क्रिकेट का बड़ा अनुभव है। उनके नाम इस फॉर्मेट में 300 से ज्यादा विकेट हैं। पेन मिनी ऑक्शन में भी थे, लेकिन उन्हें खरीदने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। अब सनराइजर्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में टीम में जोड़ा है।

एक ओवर में झटके चुके हैं 5 विकेट

टिम डेविड अपने करियर में एक बड़ा कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने लिस्ट-ए के एक मैच 4 गेंद पर 4 विकेट झटके थे। एक ओवर में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी आखिरी 8 गेंद पर 6 विकेट झटके थे। डेविड पेन बिग बैश लीग 2025 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे।

बता दें कि जैक एडवर्ड्स पैर में चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए थे। 25 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू इसी साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

Created On :   24 March 2026 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story