Mumbai Indians: IPL शुरू होने से पहले MI को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ यह खूखांर गेंदबाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले चोट और निजी कारणों से खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 9 टीमों से लगभग 14 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, इसमें से 4 ऐसे हैं जो पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बाद में जुड़ेंगे। इसी बीच मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर संशय बना हुआ है। अगर वह टीम से बाहर रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगेगा।
ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए जसप्रीत बुमराह
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। क्योंकि टीम का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से वानखेडे में होना है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अभी कर्नाटक में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। उन्होंने अभी तक अभ्यास करना शुरू नहीं किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह किस कारण वहां हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान वर्ष 2024 से हार्दिक पंड्या हैं, उस समय टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर थी। साल 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची लेकिन फाइनल में नहीं सकी थी। मुंबई इंडियंस अब तक पांच ट्रॉफी उठा चुकी है, वह इस बार छठे खिताब के लिए टूर्नामेंट में उतरेगी।
जसप्रीत बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जो मैच का रुख पलट देते हैं। वह बल्लेबाजों की रन गति को रोककर उनकों दबाव में डाल देते हैं। जसप्रीत बुमराह साल 2013 से MI के लिए खेल रहे हैं। वह 145 मैचों में 183 विकेट ले चुके हैं।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, रघु शर्मा, अल्लाह गफनजर, मोहम्मद इजहार।
Created On :   24 March 2026 5:12 PM IST












