Virat Kohli's Record: IPL में साल 2008 से 2025 तक कैसा रहा किंग कोहली का सफर, कौन से रिकॉर्ड किए अपने नाम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में 5 दिन शेष रह गया हैं। फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस लीग में जमकर चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। आईपीएल का पहला मुकाबला रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। उससे पहले आइए जानते हैं, विराट कोहली के सफरनामे के बारे में। किंग कोहली साल 2008 से अब तक एक ही फ्रंचाइजी के साथी रहे हैं। इस लीग में कोहली हर साल कोई न कोई रिकॉर्ड बना जाते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विराट कोहली 2008 से रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। वह अब तक 282 टी-20 मैच खेले हैं और 9,085 रन बनाए हैं। अगर वह 915 रन और बना लेते हैं तो इस लीग में एक ही टीम की ओर से खेलते हुए अपने 10,000 रन पूरे कर लेंगे।
कोहली ने 2009-10 में कितने रन बनाए
IPL के पहले सीजन में कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने 13 मैच खेलने के बाद सिर्फ 165 रन ही बनाए थे। उसके अगले साल 2009 में कोहली ने 13 पारियों में 22.4 की औसत से 246 रन बनाए थे जिसमें एक फिफ्टी में भी शामिल थी। उन्होंने साल 2010 में 144.8 की स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए थे।
वर्ष 2011 से 16 के बीच कितने रन बनाए
किंग कोहली ने वर्ष 2011 में 16 मुकाबले खेलकर 557 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की थी,लेकिन उसके अगले साल 2012 में सिर्फ 364 रन ही बनाए थे। 2013 में एक फिर उनकी लय दिखी और उन्होंने 16 पारियों में 634 रन बनाए। उनकी सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी साल 2016 में देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने 973 रन (औसत 81.08, स्ट्राइक रेट 152.03) बनाए और सीजन में 4 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए। उनका यह रिकॉर्ड अब भी अटूट है।
2017 से 2022 तक एक बार फिर से उनका सीजन उतार चढ़ाव वाला रहा। उसके बाद उन्होंने साल 2024 में फिर कमाल करके दिखाया 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। साल 2025 में कोहली ने 15 मैचों में 657 रन बनाए, इस दौरान 8 अर्धशतक भी लगाए। 2009-2025 के बीच उन्होंने हजारों रन बनाए इसके साथ ही 8 शतक और 60 से ज्यादा अर्धशतक भी लगाए।
Created On :   23 March 2026 8:31 PM IST












