ICC Player of The Month: पाकिस्तान का यह स्टार बैटर बना 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ', टी20 वर्ल्डकप में लगाया रनों का अंबार

पाकिस्तान का यह स्टार बैटर बना आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्डकप में लगाया रनों का अंबार
  • ICC ने फरवरी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का एलान किया
  • विल जैक्स, साहिबजादा फरहान और शैडली वैन शल्कविक के बीच थी टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फरवरी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का एलान कर दिया है। यह खिताब पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने जीता है। फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें यह इनाम मिला है। उन्होंने इस रेस इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शैडली वैन शल्कविक को पछाड़ा।

वर्ल्डकप में जमकर चला था बल्ला

टी20 वर्ल्डकप 2026 में साहिबजादा हाईएस्ट रन स्कोरर थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले, जिनकी 6 पारियों में करीब 77 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 383 रन बनाए। इस दौरान साहिबजादा ने दो शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने एक टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था।

बता दें कि साहिबजादा यह खिताब जीतने वाले पाकिस्तान के दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले नवंबर 2024 में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने थे।

'मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा'

यह खास अवॉर्ड जीतने के बाद साहिबजादा फरहान ने कहा, 'यह अवॉर्ड जीतना मेरे लिए एक शानदार एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए। यह टूर्नामेंट मेरे लिए यादगार रहा और मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगा। आगे आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट में भी मैं अपनी इसी फॉर्म को बनाए रखना चाहता हूं। मैं अपने साथियों का उनके लगातार समर्थन और मुझ पर भरोसा जताने के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं था।

Created On :   23 March 2026 4:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story