IPL 2026: क्या आईपीएल को बीच में छोड़ लंदन लौट जाएंगे विराट कोहली? जानें वायरल हो रहे दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इससे पहले आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली को लेकर खबर सामने आई थी कि उन्होंने फ्रेंचाइजी से चार्टर्ड प्लेन की मांग की थी। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कई पोस्ट किए गए थे। अब विराट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी ने आखिरकार इस वायरल दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके रिएक्शन के बाद अब यह साफ हो गया है कि चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की मांग के दावे पूरी तरह फर्जी हैं।
यह भी पढ़े -IPL की हिस्ट्री के ऐसे खिलाड़ी, जो हमेशा रहे एक ही फ्रेंचाइजी के साथी, जानें इस लिस्ट में विराट-धोनी के साथ कौन से प्लेयर शामिल
कौन सा पोस्ट हो रहा वायरल?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिनमें मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया है कि विराट ने आरसीबी मैनेजमेंट से उनके लिए भारत और लंदन के बीच चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करवाने की मांग रखी है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि किसी मैच में तीन दिन उससे ज्यादा का अंतर होता है तो विराट वापस लंदन लौट जाएंगे। फिर मैच जिस दिन होगा उसके एक दिन पहले वापस लौट आएंगे।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र
विराट कोहली ने बताया सच
वायरल दावे पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हंसी पर वाली इमोजी के साथ वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसके जरिया उन्होंने बताया कि वो इस फेक पोस्ट पर खुद ही भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।
Created On :   22 March 2026 8:01 PM IST













