KKR Squad 2026: केकेआर पर गिरी IPL से पहले परेशानी की गाज! हर्षित राणा के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी टीम से बाहर, जानें क्या है वजह?

केकेआर पर गिरी IPL से पहले परेशानी की गाज! हर्षित राणा के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी टीम से बाहर, जानें क्या है वजह?
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक और बड़ी चिंता आ गई है। हर्षित राणा के बाद अब आकाशदीप भी केकेआर से बाहर हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और इससे पहले ही केकेआर को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में जमकर बोली लगाई है। इस टीम ने कैमरून ग्रीन से लेकर मथीशा पाथिराना जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया है। लेकिन सीजन की शुरुआत में ही टीम की हालत कमजोर होने लगी है। पहले हर्षदीप को टीम से बाहर किया गया था और अब आकाशदीप को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

आकाशदीप नहीं कर पाएंगे टूर्नामेंट में परफॉर्म

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज आकाशदीप आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। टीम के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। केकेआर ने मिनी ऑक्शन में उन्हें 1 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोट के चलते अब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और वे टूर्नामेंट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

पहले हर्षित राणा भी हुए थे टीम से बाहर

इससे पहले टीम को हर्षित राणा के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी। वहीं, मथीशा पाथिराना को अभी तक उनके बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है, जिससे उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

रिहैब में चल रहे हैं आकाशदीप

केकेआर का ट्रेनिंग कैंप 18 मार्च से शुरू हो चुका है, लेकिन आकाशदीप इसमें शामिल नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक, वह फिलहाल बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

चोटों ने रोका करियर का सफर

आकाशदीप का करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा है। पिछले चार सीजन में वह सिर्फ 14 मैच ही खेल पाए हैं और 10 विकेट ही ले सके हैं। पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था, लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया। कुल मिलाकर, आईपीएल शुरू होने से पहले ही केकेआर की गेंदबाजी कमजोर होती दिख रही है, जो टीम के लिए बड़ी चिंता का कारण बन सकती है।

Created On :   21 March 2026 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story