Dot Balls Record in IPL: IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम? जाने लिस्ट में कितने भारतीय कितने विदेशी?

IPL में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम? जाने लिस्ट में कितने भारतीय कितने विदेशी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है। फैंस चौके-छक्कों की बरसात देखने के लिए उत्साहित हैं। पिछले सीजन 1200 से छक्कों का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो गया है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के नेट्स प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉट देखकर फैंस गदगद हैं। इस टूर्नामेंट में हाई-स्कोरिंग रन बनते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो हैरान कर देते है। वह है एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट बॉल खेलने का।

शिखर धवन

इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन का है। उन्होंने वर्ष 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 31 गेंदों में एक भी रन नहीं बनाया था। यह सर्मनाक रिकॉर्ड भले ही उनके नाम हो लेकिन उन्होंने इसी पारी में एक बड़ा स्कोर बनाया था। शिखर ने अपनी पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 99 रन बनाए थे।

ड्वेन ब्रावो

IPL के इतिहास में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, विदेशी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो। उन्होंने 30 गेंदे खेलते हुए एक भी रन नहीं बनाया था। उसके बाद ब्रावो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए थे।

एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ

आईपीएल के इतिहास में डॉट बॉल खेलने वालों में आक्रामक बल्लेबाज एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक मैच में 29-29 गेंदे खेली और एक भी रन नहीं बनाया। वहीं, जोस बटलर ने एक मैच में 28 गेंदे खेली और कोई रन नहीं बनाया।

विराट कोहली

IPL में डॉट गेंद खेलने की बात करें तो यह रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। उन्होंने किसी एक मैच में सबसे ज्यादा गेंदे खेली और एक भी रन नहीं बनाया। टी-20 क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज सेट होने के लिए थोड़ा समय लेते हैं, उसके बाद मैच का रुख पलट देते हैं। यही कारण है कि खिलाड़ी डॉट गेंदे खेलता है।

पूरे आईपीएल सीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

. विराट कोहली - 2152 डॉट गेंद

. रोहित शर्मा - 2015 डॉट गेंद

. शिखर धवन - 1977 डॉट गेंद

. डेविड वॉर्नर - 1723 डॉट गेंद

Created On :   20 March 2026 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story