IPL 2026: रोहित की वापसी पर फैंस खुशी से झूम उठे, सूर्या ने कहा था कुछ ऐसा वानखेड़े स्टेडियम दर्शकों की आवाज से गूंजा

रोहित की वापसी पर फैंस खुशी से झूम उठे, सूर्या ने कहा था कुछ ऐसा वानखेड़े स्टेडियम दर्शकों की आवाज से गूंजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL में आज (4 मई) का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ आज तीन बदलावों के साथ मैदान में उतर रही है। इस मैच में हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा जैसे ही वानखेड़े स्टेडियम पर पहुंचे परा स्टेडियम गूंज उठा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आईपीएल के सोशल मीडिया पर मुकाबले के टॉस का वीडियो शेयर किया. वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की वापसी को लेकर बात करते हुए कहा, "हमारे अपने रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं." सूर्या के मुंह से इतना सुनते ही वानखेड़े स्टेडियम में बैठे फैंस उत्साह से झूठ उठे। पूरा मैदान पर खुशी से झूम उठा।

22 दिन बाद मैदान में उतरे रोहित शर्मा

हिटमैन ने मुंबई के लिए पिछला मुकाबला 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था. अब पूरे 22 दिन के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट में उनकी वापसी हुई है. वह हैमस्ट्रिंग इंजरी चलते टीम से बाहर हुए थे।

मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मैच गंवाकर 10वें स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 5 मैच गंवा चुकी है।

Created On :   4 May 2026 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story