IPL 2026: RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, जाने अब कौन खेलेगा इनकी जगह?

RCB को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, जाने अब कौन खेलेगा इनकी जगह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 19वें सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। लीग के शुरूआत में पैट कमिंस से लेकर हर्षित राणा तक जैसे तमाम स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आई थीं। जिसके कारण वे टूर्नामेंट के शुरू के मुकाबले में खेल पाए। यह क्रम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमिस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाजी फिल साल्ट के चोटिल होने की खबरें आई हैं।

फिल साल्ट की उंगली में चोट लगने के कारण वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को खेलने का मौका दिया जाएगा। वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग करेंगे। इस चोट का स्कैन कराने के लिए साल्ट इंग्लैड वापस चले गए हैं।

चेपाक (चेन्नई) में 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच खेला जा रहा था। फिल साल्ट मैदान के डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाने समय चोटिल हो गए। उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। उस मुकाबले में साल्ट ने सिर्फ 38 गेंदों में 63 रन की पारी खेली थी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ‘ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से अनुबंधित साल्ट इंग्लैंड के टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्वदेश लौट गए हैं और उनकी उंगली का स्कैन किया गया है।’ RCB को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। साल्ट ने मौजूदा आईपीएल में छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे।

Created On :   4 May 2026 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story