IPL 2026: धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, क्या सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे, टीम मैनेजमेंट ने क्या कहा?

धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, क्या सीजन का एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे, टीम मैनेजमेंट ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है। एमएस धोनी काफ इंजरी के चलते अगला मैच नहीं खेलेंगे। टूर्नामेंट के शुरुआत से ही चोटिल होने के कारण वह अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

धोनी की चोट काफी हद तक ठीक हो गई थी लेकिन ट्रेनिंग के दौरान एक बार फिर उनकी चोट ताजा हो गई है। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा 'पिंडली की चोट काफी जटिल होती है। अगर वे दौड़ने की कोशिश करते हैं और मांसपेशी दोबारा खिंच जाती है तो वे पूरे सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं। हमने शुरुआत में कोशिश की थी लेकिन वॉर्म-अप मैच के दौरान उनकी चोट फिर से उभर आई। तब से वे मूवमेंट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन इस झटके ने प्रक्रिया को हमारी सोच से ज्यादा लंबा खींच दिया है।'

टीम मैनेजमेंट ने धोनी को लेकर कहा हम जल्दबाजी में कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहते हैं। धोनी एक स्टार खिलाड़ी हैं जब तक वह फिट नहीं हो जाते हम उन्हें मैदान पर नहीं उतारा जाएगा। संजू सैमसन धोनी की कमी को काफी हद तक अपने बल्ले से पूरा कर रहे हैं। संजू 9 मैचों में दो शतक के साथ 315 रन बना चुके हैं। चेन्नई शुरू के मुकाबले हार रही थी लेकिन अब तीन मैच जीत कर बड़ी वापसी की है।

Created On :   4 May 2026 5:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story