IND vs ENG 1st T20: संजू सैमसन के एक बार फिर फ्लॉप होने और वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर भड़के फैंस

संजू सैमसन के एक बार फिर फ्लॉप होने और वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर भड़के फैंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू नहीं हुआ। भारत इस समय इंग्लैंड से टी-20 सीरीज खेल रहा है जिसका पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला गया। सीरीज शुरू होने से पहले खबर थी कि वैभव का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ लगभग माना जा रहा था। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है। संजू के 1 रन बना कर आउट होने पर फैंस भड़के हुए हैं।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी रनआउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। दो ओवर में 6 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने बाहर निकाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए केवल 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए, उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली।

सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की भी जमकर आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि श्रेयस अय्यर को वैभव सूर्यवंशी कभी पसंद नहीं रहे, इसलिए उन्होंने वैभव को लगातार तीसरे मैच में मौका नहीं दिया. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सैमसन जितने रन तीन पारियों में बनाते हैं, वैभव उतने रन सिर्फ एक गेंद में बना लेते हैं। यहां तक कि कोच गौतम गंभीर को घमंडी भी बताया गया। एक यूजर ने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर सोचते हैं कि सैमसन, वैभव से बढ़िया खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका घमंड भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर देगा।

Created On :   2 July 2026 1:59 AM IST

Tags

Next Story