India Vs England 1st T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रन का टारगेट, अभिषेक शर्मा और कप्तान अय्यर ने ठोके अर्धशतक, शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए

भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रन का टारगेट, अभिषेक शर्मा और कप्तान अय्यर ने ठोके अर्धशतक, शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए
भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड के सामने 190 रन का टारगेट रखा है। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड के सामने 190 रन का टारगेट रखा है। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद ईशान किशन भी रनआउट होकर पवेलियन रवाना हो गए। दो ओवर में 6 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने बाहर निकाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए केवल 38 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए।

टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 6 चौके व एक छक्का जड़ा। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाए, उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। सैम करन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिला। भारत के दो बैटर रन आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, साकिब महमूद और आदिल रशीद।

Created On :   2 July 2026 12:06 AM IST

Tags

Next Story