Hardik Pandya: इंजरी रिकवरी के बीच अचानक मुंबई छोड़ बेंगलुरु क्यों शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, क्या रही वजह, क्यों लिया यह फैसला?

इंजरी रिकवरी के बीच अचानक मुंबई छोड़ बेंगलुरु क्यों शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, क्या रही वजह, क्यों लिया यह फैसला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। वह कई महीनों से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं। इंजरी के चलते उन्हें अफगानिस्ता के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। इसी बीच हार्दिक ने बड़ा चौंकाने वाला फैसला ले लिया है। वह हमेशा के लिए मुंबई छोड़कर बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए हैं अब उन्होंने ऐसा क्यों किया आइए आपको बताते हैं?

बता दें, हार्दिक पांड्या इंजरी के रिहैब के लिए बेंगलुरु आते रहते हैं इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के चलते बेंगलुरु में शिफ्ट होने का फैसला किया है। वह सीओई में रहकर अपनी ट्रेनिंग का स्थायी अड्डा बनाना चाहते हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस चेक कराने के लिए कैंप आते हैं।

एजेंसी PTI से BCCI के एक सोर्स ने गोपनियता की शर्त पर बताया, "हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है। वह COE को अपने अभ्यास का स्थायी अड्डा बनाने वाले पहले क्रिकेटर होंगे।"

आगे कहा, "हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए हर रोज अपने लोअर परेल वाले घर से आना-जाना मुश्किल हो गया था। एक सेंट्रली-कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर होने के नाते, उन्हें COE में चोट के इलाज से लेकर स्किल्स की ट्रेनिंग तक, हर तरह की सुविधा मिलती है।"

Created On :   30 Jun 2026 11:35 PM IST

Tags

Next Story