Brendan Taylor: जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड, दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड, दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा
जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने एक रिकॉर्ड बना दिया। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से काफी आगे निगल गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच हरारे में टेस्ट मैच खेला गया। जिसमें जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। टेलर सबसे लंबे वक्त तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एकटिव रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

टेलर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल 73 दिन हो गए हैं। 40 साल के टेलर इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ग्रीम क्रेमर। उनको अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 21 साल 54 दिन हो गए हैं। तीसरे स्थान पर हैं बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम। उनको अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 21 साल 37 दिन पूरे हो चुके हैं।

सबसे लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी

ब्रेंडन टेलर- 22 साल 73 दिन (अंतर्राष्ट्रीय करियर)

ग्रीम क्रेमर- 21 साल 54 दिन (अंतर्राष्ट्रीय करियर)

मुशफिकुर रहीम- 21 साल 37 दिन (अंतर्राष्ट्रीय करियर)

रोहित शर्मा- 18 साल 362 दिन (अंतर्राष्ट्रीय करियर)

ब्रेंडन टेलर का अंतर्राष्ट्रीय करियर

जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले ब्रेंडन टेलर ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 36 टेस्ट, 207 वनडे और 59 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट की 71 पारियों में उन्होंने 35.86 की औसत से 2403 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 12 अर्धशतक शामिल रहे। इसमें उनका हाई स्कोर 171 रनों का रहा।

Created On :   30 Jun 2026 7:33 PM IST

Tags

Next Story