Cricket News: आयरलैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद ट्रोल हो रहे कोच गौतम गंभीर, 'आइसलैंड क्रिकेट' ने कसा तंज

आयरलैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद ट्रोल हो रहे कोच गौतम गंभीर, आइसलैंड क्रिकेट ने कसा तंज
आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए गौतम गंभीर पर तंज कसा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने भले टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की हो, लेकिन सच ये भी है कि उनके कोच रहते हाल ही में टीम इंडिया को कई शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा है। ताजा उदाहरण आयरलैंड के खिलाफ हुए टी20 सीरीज है। इस सीरीज के दोनों मैचों में भारतीय टीम पर आयरलैंड ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस शर्मनाक हार के बाद भारत के हेड कोच की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए गौतम गंभीर पर तंज कसा है। आइए जानते हैं क्या है आइसलैंड क्रिकेट का सोशल मीडिया पोस्ट, जो जमकर वायरल हो रहा है।

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि उनमें टैलेंट जरूर है उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देने के लिए सचमुच जबरदस्त काबिलियत चाहिए।'

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर भरभरकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने इसे मजाकिया बताया, वहीं कुछ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर निराशा जताई।

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। टीम के अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। दोनों मैचों में कहीं भी भारत आयरलैंड पर हावी नजर नहीं आया। न टी20 वर्ल्ड कप की जीत के हीरो संजू सैमसन चले और न ही कप्तान श्रेयस अय्यर। इसके अलावा हार की वजह टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का चयन भी माना गया। तूफानी फॉर्म दिखा रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे रहे और उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। कोच और कप्तान के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए।

Created On :   29 Jun 2026 9:56 PM IST

Tags

Next Story